24hnbc किसानों की शिकायत पर कलेक्टर ने पटवारी को किया निलंबित
Wednesday, 08 Dec 2021 18:00 pm
24 HNBC News
24hnbc.com
समाचार - अंबिकापुर
अंबिकापुर। किसान की शिकायत पर तत्काल संज्ञान में लेते हुए सरगुजा कलेक्टर संजीव कुमार झा ने पटवारी संतोष अग्रवाल को तत्काल प्रभाव से तहसील में अटैच कर कारण बताओ नोटिस जारी किया। जानकारी के अनुसार धान खरीदी में छोटे-छोटे किसानों से पैसे की मांग करता था नहीं देने पर धान खरीदी में अड़चन डालने का आरोप किसानों ने लगाया। सरगुजा कलेक्टर ने किसानों को किसी प्रकार से कोई दिक्कत ना आए इसके लिए एसडीएम को निर्देश दिया गया।