24 HNBC News
24hnbc मित्र मंडली का सराहनीय काम
Monday, 06 Dec 2021 00:00 am
24 HNBC News

24 HNBC News

24hnbc.com
समाचार - बिलासपुर
बिलासपुर। सनातन धर्म में संस्कारों की लंबी सूची है अंत्येष्टि उपरांत भी कुछ ऐसे कर्मकांड हैं जिन्हें मुक्ति हेतु जरूरी माना जाता है मित्र मंडली ने ऐसे ही कार्य को हाथ में लिया है । कोविड ने इंसानियत की परीक्षा कई दौर से ली मजबूरी में कुछ लोग अपनों का क्रियाकर्म परंपरा अनुसार न कर सके जो कुछ कमी रह गई उसे मित्र मंडली पूरा कर रही है। सदस्यों ने बताया कि अभी तक 90 लोगों की जानकारी मिली है मंडली इस काम के लिए कोई राशि नहीं लेती वर्ष 2017 में मंडली को एक लावारिस देह प्राप्त हुई जिसका अंतिम संस्कार किया जाना था केवल दफन कर देने से काम नहीं चल सकता। अतः कर्मकांड विशेषज्ञों की राय से पूरा काम करने का बीड़ा उठाया गया तभी से यह कार्यक्रम शुरू हुआ मित्र मंडली में 30 सदस्य हैं और सभी 12वीं क्लास मे सहपाठी थे । अभी तक 90 लोगों के लिए मुक्तिपाठ किया जा चुका है इस बार 1 जनवरी से सरकंडा मुक्तिधाम में श्री राम कथा का आयोजन हो रहा है इससे पहले मित्र मंडली ने भागवत कथा और शिव पुराण कथा करा चुके हैं। 9 दिनों तक आचार्य राम कृष्ण शुक्ल महाराज कथा वाचन करेंगे। 1 जनवरी को हवन और भंडारे का आयोजन है सनातन परंपरा में विश्वास रखने वालों को कथा स्थल पर अवश्य पहुंचना चाहिए जो लोग किसी नाम से कथा में आहुति दिलाना चाहते हैं वह फोटो इस व्हाट्सएप नंबर में भेज सकते हैं मोबाइल नंबर 88391 32869 ।