24 HNBC News
24hnbc थाने पर कोल डिपो की संरक्षण देने का लगा आरोप
Thursday, 02 Dec 2021 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

24hnbc.com
समाचार - बिलासपुर
बिलासपुर। बिलासपुर जिले को रायपुर, कोरबा से जोड़ने वाले मार्ग का सबसे चर्चित थाना रतनपुर है। धार्मिक नगरी रतनपुर में होने के बावजूद इस थाने पर कई बार गंभीर आरोप लगते हैं। जानकारों का कहना है कि मंदिर में बार- बार व्हीआईपी के आगमन के चलते बड़े नेता अपने पसंद के व्यक्ति को यहां का कमान दिलाते हैं। एनसीपी जिला अध्यक्ष राजेश पटेल का कहना है कि मुख्य मार्ग और अंदर कई अवैध कोल डिपो संचालित है इतना ही नहीं इस क्षेत्र में सट्टा, जुआ, अवैध शराब पीने पिलाने, खेलने खिलाने का सुरक्षित अड्डा ढाबे भी लगातार बढ़ रहे हैं। कुछ दिन पूर्व एनसीपी ने ज्ञापन देते हुए यह आरोप लगाया था कि थाने के कुछ सिपाही भी इन गैरकानूनी कामों को अंजाम देने में मदद करते हैं