24 HNBC News
24hnbc धान खरीदी की तैयारी के लिए बैठकों का दौर शुरू
Saturday, 07 Nov 2020 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

 

बिलासपुर :- बिलासपुर जिले में 1 दिसंबर से चालू होने वाली धान खरीदी के लिए जिला सहकारी बैंक ने तैयारियां प्रारंभ कर दिए हैं। 18 समितियों के माध्यम से 122 धान उपार्जन केंद्र पर 1 दिसंबर से धान खरीदी प्रारंभ होनी है इस बार की धान खरीदी इस मायने में अलग है कि इस बार चाइनीज महामारी जैसी संक्रमण बीमारी के भय के बीच खरीदी होनी है। धान उपार्जन केंद्रों पर पर्याप्त हैंड सेनीटाइजर, हाथ धोने के लिए साबुन, मास्क की व्यवस्था कराई जा रही है धान खरीदी के लिए पांच विभागों के बीच तालमेल जरूरी होता है इसी संदर्भ में जिला पंचायत के सभाकक्ष में एक आवश्यक बैठक भी 7 नवंबर को हुई बैंक के सीईओ ने बताया कि शासन की नीति के अनुरूप सभी व्यवस्था कराई जा रही है कलेक्टर का स्पष्ट निर्देश है कि जीरो शॉर्टेज नीति के तहत प्रारंभिक दिन से लेकर आखिरी दिन तक मापदंड पर खरा उतरना है और इसी लिहाज से तैयारियाँ पूरा किया जा रहा है ।