24 HNBC News
24hnbc व्ही आर प्लाजा खसरा नंबर 635/3, 638/59 पर रिकॉर्ड दुरुस्ती करण का आदेश बाजार में खलबली
Wednesday, 01 Dec 2021 00:00 am
24 HNBC News

24 HNBC News

24hnbc.com
समाचार - बिलासपुर
बिलासपुर। शहर के नामचीन व्यावसायिक इमारत, मार्ग और कॉलोनी कैसे विवादित होती है इसका एक उदाहरण व्ही आर प्लाजा, श्रीकांत वर्मा मार्ग और उसी से लगी हुई कॉलोनी है । इसी कॉलोनी में एक बड़े हिंदी दैनिक का दफ्तर भी है । मौजा जूना बिलासपुर खसरा नंबर 635/3, 638/59 कुल रकबा 1 एकड़ 20 डिसमिल की जमीन में भाई-बहन का विवाद अब रंग ला रहा है संजय भिवडे, मनोज भिवड़े पिता विवेकानंद भिवड़े ने इन जमीनों पर अपार्टमेंट, मकान, व्यावसायिक कांपलेक्स बनाएं । हिंदू उत्तराधिकार अधिनियम में छल कपट करते हुए बहन का हिस्सा नहीं दिया और इन जमीनों पर इमारते बनाकर बेच दी व्यावसायिक महत्व के क्षेत्र में होने के कारण हाथों हाथ बिक भी गई इतना ही नहीं उस समय के तहसीलदार और पटवारी ने लिंक रोड से एक सड़क व्यापार विहार की तरफ प्रस्तावित हुई उसने भी निजी खतरे से निकलने वाली रोड पर कोई मुआवजा नहीं दिया। लिहाजा मीनाक्षी बंजारी पिता विवेकानंद को अपूरणीय क्षति हुई अब संभाग आयुक्त द्वारा प्रकरण क्रमांक 259अ 6 में पारित आदेश के अनुसार मीनाक्षी बंजारी के नाम पर अभिलेख दुरुस्ती करण होना है, जबकि उपरोक्त जमीने बिल्डरों ने बेच दी मीनाक्षी बंजारी और उनके अधिवक्ताओं ने सक्षम न्यायालय में डांडिक प्रकरण भी दर्ज कराया है जमीन को गलत तरीके से बेचने के मामले में थाने में, अपराध भी पंजीकृत कराया है। ऐसे में निकट भविष्य में व्ही आर प्लाजा तथा श्रीकांत वर्मा मार्ग की कॉलोनी के फ्लैट विवादित होते जाएंगे गौरतलब है कि इस क्षेत्र के अपार्टमेंट में दर्जनों मकान रेडी टू पजेशन पड़े हैं किंतु नहीं बिकते शायद ना बिक पाने के पीछे भी भूमि विवाद ही कारण है।