24hnbc सत्यम अब तम के घेरे में जमीन चोरों की मेहरबानी
Tuesday, 30 Nov 2021 00:00 am
24 HNBC News
24hnbc.com
समाचार - बिलासपुर
बिलासपुर । लिंक रोड पर स्थित भारत संचार निगम लिमिटेड खसरा नंबर 503 की जमीन को विवादित बना देने के बाद अब बिलासपुर शहर का एक व्यक्ति जिसका काम ही जमीन को पहले विवादित करना और बाद में ओने पौने में खरीदना रहा की नजर सत्यम टॉकीज पर अटक गई है । इसके पूर्व इसी व्यक्ति ने इसी भूस्वामीनी से बिग बाजार के पास स्थित पेट्रोल पंप भी क्रय किया और फर्जी चौहद्दी की मदद से चलता हुआ पेट्रोल पंप 6 टुकड़ों में बिक गया इतना ही नहीं तत्कालीन नजूल अधिकारी ने छह के छह प्रकरणों का नामांतरण मात्र 6-6 दिन में कर दिया था। वर्तमान में सत्यम चौक के पास स्थित नजूल सीट नंबर 24 प्लॉट नंबर 8/9, 8/13 इस क्षेत्र का सबसे बड़ा भूखंड है जो कि 1 एकड़ से ऊपर का है। शहर के नामी जमीन दलाल 7000 रुपए स्क्वायर फीट की इस बेशकीमती जमीन को मात्र दो करोड़ के इन्वेस्टमेंट से विवादित करने का षड्यंत्र कर रहे हैं जबकि इस भूमि पर उच्च न्यायालय में 4 जिला न्यायालय में 6 प्रकरण लंबित हैं। कुछ जमीन दलाल तो इस भूमि की टाइटलडीड समझने के लिए रजिस्टर फर्म सोसायटी तक के चक्कर काट रहे हैं। अत्यंत सेंसिटिव प्रकरण होने के कारण संबंधित दस्तावेज उच्च न्यायालय में एक रिट पिटिशन में संलग्न है।
पेट्रोल पंप जो कि कंपनी रिटेल आउटलेट था उसकी डीलरशिप भी बदल गई है और यह वर्तमान में देवीदास वाधवानी के नाम पर है। करोड़ों की राशि से खरीदा गया या पंप पेट्रोल बेचने के लिए क्रय नहीं किया गया था । षडयंत्र पूर्वक प्रारंभ में ही 18000 स्क्वायर फीट के इस भूखंड की रजिस्ट्री 6 टुकड़ों में हुई और वास्तविकता के विपरीत चौहद्दी फेंक बनाई गई जिससे पंप बंद कर देना आसान हो एक भूखंड के बाद ही भूखंड क्रमांक 8/9, 8/13 सत्यम चौक कांप्लेक्स स्थित है जिसे अब विवादित बनाया जा रहा है। इसके पूर्व चौहद्दी पर स्थित ट्रैफिक थाना जो कि रिकॉर्ड में अनीता चौहान, वसंत चौहान, नरेंद्र चौहान रायगढ़ वालों की संपत्ति है की भी खरीदी बिक्री हुई है वर्तमान में मामला कोर्ट में लंबित है।