24 HNBC News
24hnbc पंडवानी लोक गीत-नाट्य की पहली महिला कलाकार, तीजन बाई प्रोफेशनल कांग्रेस में हुईं शामिल
Sunday, 28 Nov 2021 00:00 am
24 HNBC News

24 HNBC News

24hnbc.com
समाचार - रायपुर
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के गृह जिले दुर्ग से इस वक्त एक बड़ी खबर यह  सामने आ रही है कि प्रख्यात पंडवानी लोक गीत-नाट्य की पहली महिला कलाकार पंडवानी लोक गायिका तीजन बाई ने आज प्रोफेशनल कांग्रेस की सदस्यता ले ली है। प्रोफेशनल कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के दामाद क्षितिज हैं। यह कांग्रेस का ही एक अंग है। गौरतलब है कि तीजन बाई वह शख्सियत हैं, जिन्होंने छत्तीसगढ़ और छत्तीसगढ़ी की पहचान को न केवल देश में, बल्कि पूरे विश्व में प्रसारित किया है। छत्तीसगढ़ में उनके प्रशंसकों की बड़ी संख्या है। वे छत्तीसगढ़ में पंडवानी की पर्याय मानी जाती हैं।