24hnbc स्वामी आत्मानंद स्कूल पाली में मनाया गया संविधान दिवस, ली गई संविधान की शपथ
Friday, 26 Nov 2021 18:00 pm
24 HNBC News
24hnbc.com
समाचार - कोरबा
कोरबा/पाली। स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल पाली में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति में भारतीय संविधान दिवस मनाया गया,इस अवसर पर विद्यायल द्वारा भारतीय संविधान पर क्विज प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया साथ ही कार्यक्रम में उपस्थित छात्र-छात्राएं,शिक्षक एवं अतिथियों ने संविधान की शपथ ली, संविधान दिवस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित विधायक प्रतिनिधि अनिल गुप्ता ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आजाद भारत के इतिहास में 26 नवंबर का दिन हर भारतीय के लिए बेहद की खास है,आज संविधान दिवस है. 26 नवंबर 1949 को देश की संविधान सभा ने मौजूदा संविधान को विधिवत तरीके से अपनाया था. संविधान हमें देश के आजाद नागरिक की भावना का अहसास कराता है. इसके अलावा अधिकारों के साथ कर्तव्यों के प्रति भी हर नागरिक को जिम्मेदार होने की भावना का विकास करने की कोशिश करता है. इसे राष्ट्रीय कानून दिवस के रुप में मनाया जाता है. कार्यक्रम में स्वागत उद्धबोधन एवं आभार प्रदर्शन संस्था के प्राचार्य डी एस नेगी द्वारा किया गया।