24 HNBC News
24hnbc खबरों के आधार पर रियल स्टेट में उछाल को न माने
Friday, 26 Nov 2021 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

24 hnbc.com
समाचार - बिलासपुर
बिलासपुर। वर्ष 2021 की एक लंबी अवधि कोविड काल से प्रभावित रही फिर धीरे-धीरे अनलॉक की प्रक्रिया शुरू हुई जो अभी तक चल रही है । अभी ज्यादा दिन नहीं बीते जब मल्टीफलेक्स पूरी क्षमता से शुरू हुए और यही बात स्कूलों की भी है। दीपावली 4 नवंबर को थी और उसके पहले नवरात्रि यह दोनों त्यौहार व्यापारिक दृष्टि से बड़े महत्वपूर्ण माने जाते हैं दोनों ही अवसरों पर स्थानीय अखबारों में बाजार में तेजी की खबरें और फोटो देखने और पढ़ने मिली खबरों को देखकर यह लगता था कि उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स मार्केट के लिए, ऑटोमोबाइल के लिए, रियल स्टेट के लिए रोज खरीदारी कर रहा है और बाजार से मंदी समाप्त हो गई। दीपावली के पूर्व ही इस आशय के डाटा आ रहे थे कि सराफा में इतने करोड़ की खरीदारी हुई, रियल स्टेट में प्लॉट और मकान खूब बिके..... अब चर्चा करते हैं वास्तविकता की दीपावली में धनतेरस में यदि उपभोक्ता के पास ज्वेलरी खरीदने नगदी था तो दीपावली के दूसरे दिन से ही गोल्ड लोन कंपनियों के डिफॉल्ट विज्ञापन जिसमें रोज ही हजार, पांच सौ लोगों की सूची जो अपनी गिरवी नहीं उठा पा रहे हैं क्यों छपी... यदि उपभोक्ता के पास नगदी था तो वह नया सोना खरीदता या अपनी गिरवी छोडाता लिहाजा सराफा की तेजी संदिग्ध है । रियल स्टेट में दावा किया गया कि खूब प्लाट बीके, खूब मकान बीके, फ्लैट भी और व्यापारिक परीसर भी 4 तारीख को दीपावली समाप्त हुई आज 27 तारीख है पिछले 3 माह में टीएनसी के सूत्र बताते हैं कि बिलासपुर जिले में एक भी नया प्रोजेक्ट अप्रुल नहीं हुआ, नहीं लोड हुआ दीपावली में यदि रियल स्टेट में भूमि का माल बिक गया । तो नया प्रोजेक्ट टीएनसी में आना था मगर नहीं आए और फिर से आवाज मेला का कार्यक्रम शुरु हो गया पाठक स्वयं ही सोचें की यदि रेडी टू मूव प्रॉपर्टी दीपावली में बिक गई तो मात्र 20 दिनों के भीतर फिर से मकान और नए प्लॉट कहां से तैयार हो गए । इसलिए रियल स्टेट की तेजी भी संदिग्ध नजर आती है अब यह मैसेज दिया जा रहा है कि 1 दिसंबर से कीमतें बढ़ा दी जाएगी इसलिए कम कीमत पर खरीदने का लाभ ले ले विचारणीय तथ्य यह है कि मकान, प्लॉट, फ्लैट खरीदने का हौसला नौकरी पेशा वर्ग ही कर रहा है वह अपनी गृहस्थी की महंगाई में ऐसा फंसा है कि बजट पर 30% अतिरिक्त खर्च कर रहा है ऐसे में अचल संपत्ति खरीदना अभी बूते के बाहर हैं कुल मिलाकर विज्ञापन की छद्म में दुनिया ने खबरों को भी दूषित किया है अन्यथा खबर तो सच होती विज्ञापन भले दाम देने वाले की मंशा से छपता ।