24hnbc रतनपुर क्षेत्र में अचानक बढ़ गया, जुआ, सट्टा, चखना का अवैध कारोबार
Wednesday, 24 Nov 2021 18:00 pm
24 HNBC News
24hnbc.com
समाचार - बिलासपुर
बिलासपुर। रतनपुर का क्षेत्र धार्मिक आस्था वाला है फिर भी इस क्षेत्र में जुआ, सट्टा अवैध चखना दुकाने कि इन दिनों बाढ़ आ गई है । जिसके कारण क्षेत्र का सामाजिक ताना-बाना खराब हो रहा है। मुख्य मार्गों पर चल रहे ढावों पर अवैध शराब की बिक्री सबसे बड़ी समस्या है । एनसीपी के जिला सचिव मुकेश कौशिक ने इन सब मामलों पर पुलिस अधीक्षक बिलासपुर आबकारी विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को पत्र लिखकर शीघ्र कार्यवाही करने का अनुरोध किया है। उन्होंने बताया कि रतनपुर रोड पर स्थित ग्राम लखराम, जो कि रतनपुर से 5 किलोमीटर पहले है मुख्य मार्ग पर ही अवैध चखना दुकान संचालित है इसी तरह रामटेकरी, सिंघरी, कलमीटार, भरविडीह पुल के आसपास संचालित होने वाले ढाबा, छोटी होटलो, चाय के अड्डे के आसपस इन दिनों सट्टा पट्टी लिखना गांजे की पुड़िया बेचना आम बात है । एनसीपी के नेता ने कहा कि जिस बेफिक्री के साथ गैरकानूनी कामों को अंजाम दिया जाता है उसे ऐसा लगता है कि इन कार्यों के पीछे आपराधिक तत्व और कानून के रक्षकों की सधी-बधी है नेता ने कहा कि उत्तरदाई अधिकारी जिन पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री को बेहद भरोसा है वह ऐसे गैरकानूनी कामों पर तुरंत लगाम लगाएं।