खाद्य नागरिक आपूर्ति मंत्री अमरजीत भगत की पहल पर खाद्य विभाग में 17 खाद्य निरीक्षक पदोन्नत होकर सहायक खाद्य अधिकारी पद पर कल पदोन्नत हो गए। संचालनालय के नव नियुक्त संचालक अभिनव अग्रवाल द्वारा व्यक्तिगत रुचि लेकर विभागीय पदोन्नति समिति की बैठक आहूत कर आज 17 खाद्य निरीक्षकों के सहायक खाद्य अधिकारी पद पर पदोन्नति के आदेश जारी कर दिए। पदोन्नत होने वाले 17 निरीक्षकों में 9 महिलायें और 8 पुरुष खाद्य निरीक्षक है। राबिया खान(राजनांदगांव) नेहा तिवारी (दुर्ग)श्रद्धा दिल्लीवार(दुर्ग) सविता शर्मा( बिलासपुर) वसुधा गुप्ता(बेमेतरा) पवित्रा अहिरवार (दुर्ग) श्वेता अग्रवाल(सरगुजा) शशि सिंह(राजनांदगांव) कुसुमलता लहरी(संचालनालय, रायपुर) सहायक खाद्य अधिकारी बनी है। मनीष चितले(राजनांदगांव) कीर्ति कुमार (कवर्धा) कमल अग्रवाल(जांजगीर) मदन मोहन साहू(रायपुर)अनिल वर्मा(रायपुर) रोशनलाल गुप्ता(मुंगेली) सुरेश वैद्य(राजनांदगांव) सहायक खाद्य अधिकारी बने है