24 HNBC News
24hnbc संगीतमय श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ 19 से 27 नवंबर तक राजकिशोर नगर में
Monday, 22 Nov 2021 00:00 am
24 HNBC News

24 HNBC News

24hnbc.com
समाचार - बिलासपुर
बिलासपुर। बिलासपुर शहर में संगीतमय श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ आशीर्वाद गणेश उत्सव समिति द्वारा 19 नवंबर से 27 नवंबर तक राजकिशोर नगर बिलासपुर में आयोजित किया जा रहा है। यह श्रीमद् भागवत सप्ताह में विशेष रुप से संसार में कोरोना महामारी से सभी मानव जाति समुदाय को निजात दिलाने के लिए एकमात्र श्री कृष्ण का सहारा है। पंडित आचार्य श्री राजाबाबू ओझा का कहना है कि भागवत कथा बड़े भाग्य से सुनने को मिलता है। भागवत सत्य स्वरुप है, उन्होंने कहा कि भागवत का अर्थ है भक्ति, ज्ञान, वैराग्य और तारण.... 
इस श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ में आज समरस्ता प्रमुख श्री अभिषेक गौतम जी ने भी सिरकत दिए और वे बिलासपुर के सभी नागरिकों से अनुरोध किया कि सभी अपने जीवन के अमूल्य समय के कुछ समय निकालकर अपने जीवन को भागवत रूपी अमृतवाणी को अपने जीवन में स्थान दें, और अपने जीवन को साकार करें। 
यहां श्रीमद् भागवत सप्ताह में  वे आग्रहव्रत अभियान के सक्रिय कार्यकर्ता ललित अग्रवाल जो पंजाब नेशनल बैंक के सीनियर मैनेजर साथ में अभिषेक कुमार गौतम , विष्णु सिंह, किरण भोई सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित हुए और वे आग्रहव्रत अभियान के बारे में भी चर्चा की।