24hnbc जब जब आया भाजपा का शासन आम जनता पर पड़ी महंगाई की मार .....पीआर खुटे
Sunday, 21 Nov 2021 00:00 am
24 HNBC News
24hnbc.com
समाचार - बिलासपुर
बिलासपुर । पूरे राज्य में कांग्रेस ने 14 नवंबर से 29 नवंबर तक महंगाई के खिलाफ जन जागरण अभियान चला रखा है। इसी सिलसिले में आज प्रदेश उपाध्यक्ष कांग्रेस , पी आर खुटे का आगमन हुआ 24 hnbc के साथ विशेष बातचीत में उन्होंने कहा कि देश के केंद्र में जब जब भाजपा का शासन रहा तब तक आम आदमी पर महंगाई की मार पड़ी । उन्होंने कहा कि एकात्म मानववाद का आलाप भरने वाली पार्टी कब एक वाद में तब्दील हो गई पार्टी के भाजपा के नेताओं को पता भी नहीं....उन्होंने कहा कि भाजपा के शासनकाल के भ्रष्टाचार का परिणाम है कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय आज स्टार फैसिलिटी वाले हो गए हैं उन्होंने कहा की 800 करोड़ रुपए के खर्चे से बना भाजपा कार्यालय और खजाने में 85 हजार करोड़ रुपए कैसे आए यह जनता को पूछना चाहिए। उन्होंने कहा कि जब 1 साल के किसान आंदोलन में 700 किसान शहीद हो गए तो देश के प्रधानमंत्री का दिल नहीं पसीजा किंतु पांच राज्यों के उपचुनाव की चिंता ने उन्हें कानून वापस लेने पर बाध्य कर दिया पर आम जनता जानती है कि बार-बार पीछे के रास्ते से नियमों को लागू कराना भाजपा की आदत है। भूमि अधिग्रहण बिल इस बात का सबूत है उन्होंने कहा कि एक्सप्रेसवे आम जनता के लिए नहीं मोदी के उद्योगपति मित्रों के लिए बना है छत्तीसगढ़ में सरकार भूपेश बघेल के नेतृत्व में अपने घोषणा पत्र को सत प्रतिशत लागू कर रही है तभी केंद्र के आडंगेबाजी के बावजूद 25 सो रुपए प्रति क्विंटल के हिसाब से धान खरीदी के साथ जल कर माफी हुई । राजीव न्याय योजना के अंतर्गत बोनस मिला और वनोपज की भी सरकारी खरीदी होती है। अब तो केंद्र सरकार के मापदंडों पर भी छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार और उनके मुख्यमंत्री खरे उतरते हैं तभी तो देश के सुप्रीम कमांडर के हाथों सम्मानित होते हैं।