24hnbc इंडियन ओसन बैंड के समकालीन संगीत ने बांधा समां रमन यूनिवर्सिटी का युवा उत्सव
Saturday, 20 Nov 2021 18:00 pm
24 HNBC News
24hnbc.com
समाचार - बिलासपुर
बिलासपुर। डॉक्टर सी वी रमन विश्वविद्याल के युवा उत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत इंडियन ओसन बैंड ने अपनी प्रस्तुति दी इस बैंड का गठन 1990 में दिल्ली में हुआ था। इंडियन ओसन बैंड युवा कलाकारों से जहां सुसज्जित है वही इस दल में अनुभवी संगीतकार, कलाकार भी युवाओं से ज्यादा युवा नजर आते हैं। विश्वविद्यालय के कुलसचिव के लिए इंडियन ओसन बैंड कि यह प्रस्तुति विशेष मायने रखती है क्योंकि इस साल से ही विश्वविद्यालय में संगीत के पाठ्यक्रम भी प्रारंभ हुए हैं। ऑनलाइ शिक्षा के बॉर्डम से निकलकर ऑफलाइन क्लास शुरू होने के बाद विश्वविद्यालय में छात्रों का उत्साह देखते ही बनता है। आज जब ओसन बैंड के कलाकारों ने विद्यार्थियों को मंच के सामने बैठा लेने की अनुमति चाही और मिली तो संगीत पर झूमते युवाओं का उत्साह देखते ही बनता था। विश्वविद्यालय प्रबंधन और रोशन बैंड के कलाकारों ने छात्रों की मांग पर खूब सेल्फी दी।