24hnbc आखिर किसानों के सामने झुके मोदी वापस लिया कानून
Friday, 19 Nov 2021 00:00 am
24 HNBC News
24hnbc.com
समाचार - बिलासपुर
बिलासपुर। पहले अध्यादेश के माध्यम से कृषि क्षेत्र के लिए तीन विवादित कानून बनाएं बाद में तमाम विपक्षी दलों के विरोध के बावजूद संसद से इन्हें पास कराया और किसानों को सड़क पर ला दिया। 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस, 26 जनवरी गणतंत्र दिवस जैसे महत्वपूर्ण मौकों पर किसानों को आंदोलन के लिए बाध्य किया चलते हुए सदन के साथ किसानों ने समानांतर लोकसभा का आयोजन किया ऐसे ही न जाने कितने तरीकों से लोकतांत्रिक विरोध दर्ज कराते हुए 1 साल हो गया इसी बीच में सैकड़ों किसानों का आंदोलन स्थल पर निधन हुआ लखीमपुर जैसा शर्मनाक हादसा हुआ जिस पर उच्चतम न्यायालय को भी संज्ञान लेना पड़ा आज प्रकाश पर्व के दिन देश को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीनों कृषि कानून के विधिवत वापसी के लिए इसी लोकसभा सत्र में प्रक्रिया शुरू करने का वादा किया।