24 HNBC News
24hnbc सर्द मौसम में त्वचा के लिए फायदेमंद है नारियल तेल
Wednesday, 17 Nov 2021 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

24hnbc.com
समाचार - बिलासपुर
बिलासपुर । एक समय था जब शहर में केवल सैलून हुआ करते थे समय बदला और पार्लर खुलने लगे अभी नए परिवर्तनों में यूनिसेक्स सैलून के बोर्ड ज्यादा नजर आते हैं एक और नाम जो ध्यान खींचता है वह है स्पा सेंटर की बोर्ड भी नजर आने लगे हैं कोविड-19 के बाद इस साल शादियों का बाजार तेज है हमने यह जानने की कोशिश की सर्दियों के समय पर त्वचा किस तरह हेल्दी रखी जाए के साधारण टिप्स क्या हैं । पार्लर में काम करने वाले लोगों ने इस संबंध में सबसे अच्छे मौस्चराईजर के रूप में नारियल के तेल का पहली प्राथमिकता दी ठंड में दूसरी समस्या बालों में रूसी का होना है इस संबंध में भी विशेषज्ञों ने यही कहा कि थोड़े गर्म पानी से स्किन को साफ रखना और हफ्ते में कम से कम एक बार नारियल तेल का उपयोग बालों के लिए सबसे अच्छा उपाय है। पार्लर व्यवसाय से जुड़े हुए विशेषज्ञों ने बताया कि दिनभर की धूल और रूखी हवा में रहने के बाद सबसे आवश्यक है कि काम से फुर्सत होने के बाद हल्के गर्म पानी से त्वचा को साफ किया जाए जिससे उसके रोम छिद्र खुलें और उसके बाद नारियल तेल की हल्की मसाज त्वचा को काफी चमकदार बनाती है पार्लर में इन दिनों 1500 रुपए से लेकर 15000 रुपए तक के पैकेज उपलब्ध हैं। आमतौर पर महंगे पैकेज ब्राइडल मेकअप पार्टी मेकअप से संबंधित है। 
(समाचार  संकलन - नम्रता सिंह)