24 HNBC News
24hnbc छत्तीसगढ़ के नक्सलवाद का ठीकरा विधायक ने फोड़ा कांग्रेस पर
Wednesday, 17 Nov 2021 00:00 am
24 HNBC News

24 HNBC News

24hnbc.com
समाचार - बिलासपुर
बिलासपुर । छत्तीसगढ़ में 2011 से 2020 के मध्य 3722 नक्सली घटनाएं जिनमें 736 आम आदमी, 498 जवान और 656 नक्सलियों के साथ 2018 में 92 करोड़, 2020-21 में 140 करोड़ जैसी भारी भरकम राशि प्राप्त होने के बावजूद क्या कारण है कि छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद समाप्त होने का नाम नहीं ले रहा के प्रश्न पर पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने नक्सलवाद का पूरा टिकरा कांग्रेस के सिर फोड़ने की कोशिश थी उन्होंने कांग्रेस की सरकार को पूर्णता नीतिविहीन बताते हुए कहा कि नक्सलवाद हो या धान खरीदी कांग्रेस की सरकार केवल भ्रष्टाचार के उत्सव में लिप्त है यही कारण है कि भाजपा शासनकाल में जो नक्सलवाद सीमित क्षेत्रों में था आज बढ़ गया है जब उनसे झीरम घाटी के वक्त यूनिफाइड कमांड सीएम के हाथों में थी तो नैतिक उत्तरदायित्व से आपकी पार्टी कैसे बच सकती है तो उन्होंने प्रश्न को छोड़कर अन्य प्रश्नों का जवाब दिया उन्होंने छत्तीसगढ़ में होने वाले धान खरीदी कार्यक्रम को कांग्रेस का भ्रष्टाचार बताया उन्होंने कहा कि पैसा किसान की जेब में नहीं जाता कांग्रेस के मंत्री और कार्यकर्ता इस पैसे से भ्रष्टाचार का उत्सव मनाते हैं उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री पर तंज कसते हुए कहा कि वे छत्तीसगढ़ प्रदेश में न रहकर अन्य स्थानों पर ज्यादा रहते हैं साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री को एटीएम की उपाधि दी भारतीय जनता पार्टी के संगठन में इस तरह के बदलाव की जरूरत है पर उन्होंने कहा कि संगठन पूर्ण है और यही संगठन 700 दिन बाद होने वाले चुनाव में पूर्ण बहुमत प्राप्त करें। पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर का यह बिलासपुर प्रवास मूलचंद खंडेलवाल के आवास पर हुआ और उसके पूर्व वे भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता बद्रीधर दीवान के आवास पर ठीक है