24 HNBC News
24hnbc जस्टिस कपूर की सेवानिवृत्ति के बाद लागू होगा 16 से नया रोस्टर
Saturday, 13 Nov 2021 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

24hnbc.com

समाचार - बिलासपुर

बिलासपुर । 16 नवंबर से हाईकोर्ट में नया रोस्टर लागू होगा। जस्टिस विमला सिंह कपूर के सेवानिवृत्ति को देखते हुए यह बदलाव किया गया जस्टिस कपूर 15 नवंबर को रिटायर हो रहीं है इस वजह से चीफ जस्टिस के आदेश पर 16 नवंबर से नया रोस्टर लागू किया जा रहा है। इस रोस्टर के मुताबिक चीफ जस्टिस के साथ जस्टिस गौतम भादुडी, रिट अपील, पीआईएल रिट पिटिशन, हेबीयस कार्पस, टैक्स मामले सुनेंगे। दूसरी डिवीजन बेंच में जस्टिस संजय के अग्रवाल, जस्टिस अरविंद डिवीजन बेंच के सभी क्रिमिनल मामलों की सुनवाई करेंगे । तीसरी डिवीजन बेंच में जस्टिस पीसीएम कोशि व जस्टिस पार्थ प्रीतम साहू सारे सिविल मामलों और कंपनी अपील पर सुनवाई करेंगे। इसमें से चीफ जस्टिस गौतम भादुड़ी, जस्टिस पीसीएम कोशि और जस्टिस पार्थ प्रीतम साहू सिंगल बेंच में भी सुनवाई करेंगे । इसके अलावा अन्य सिंगल बेंच में संजय अग्रवाल जस्टिस आरसीएम जस्टिस गौतम चौरडिया, जस्टिस रजनी दुबे, जस्टिस एनके व्यास, जस्टिस एनके चंद्रवंशी और जस्टिस दीपक कुमार तिवारी प्रकरणों की सुनवाई करेंगे ।