
बिलसपर। बिल्हा पुलिस ने मोबाइल लूटने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है । जिनके पास से लूटा गया मोबाइल और बाइक बरामद हुआ है। बिल्हा थाना क्षेत्र के ग्राम एठुलकापा निवासी एक युवती ने अपने साथ हुई मोबाइल लूट की घटना की शिकायत थाना में दी थी। शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस हरकत में आई। मुखबिर की सूचना के आधार पर चकरभाठा निवासी सौरभ कौशिक को पुलिस ने दबोच लिया है।जिसके पास से लूटा गया मोबाइल औऱ लूट में उपयोग की गई बाइक भी बरामद हुई है।