24hnbc आदिकालीन ट्रक और उस पर नया कंप्रेसर वाह रे नलकूप खनन विभाग
Thursday, 11 Nov 2021 18:00 pm
24 HNBC News
24hnbc.com
समाचार - बिलासपुर
बिलासपुर । राज्य का वो विभाग पीएचई जिस पर नलकूप खनन का उत्तरदायित्व है।उसमें सरकार इस तरह कालातीत हो चुके वाहनों का इस्तेमाल कर रही है का एक उदाहरण बिलासपुर में देखने को मिला। फोटो में टाटा कंपनी के जिस ट्रक पर नया कंप्रेसर रखा है इस मॉडल को टाटा कंपनी ने 1982 - 83 में बनाना बंद कर दिया था और 38 साल बाद भी यह विभाग ना केवल इस ट्रक पर ब्रश से पेंट कर रहा है बल्कि ट्रक की चेचिस पर नया कंप्रेसर रखकर नलकूप का खनन भी करेगा। ऐसे में 2018 के बाद पास आउट होकर इंजीनियरिंग की डिग्री लेकर जो नए अभियंता काम करने आ रहे हैं उन्हें 40-40 साल पुराने उपकरणों पर अपनी योग्यता जाया करना पड़ेगी दूसरी तरफ जनप्रतिनिधि इतने पुराने मशीनों से लेस विभाग से रिजल्ट की उम्मीद क्यों करते हैं एक तरफ देश का परिवहन विभाग, केंद्रीय सरकार, राज्य सरकार, कोट नई परिवहन नीति बना बैठा है। जिसके तहत 15, साल 10 साल से अधिक आयु प्राप्त वाहनों को फिटनेस सर्टिफिकेट जारी नहीं किया जाता वहीं सरकार का यह विभाग 38 साल पुराने ट्रक पर कंप्रेसर नया लगाकर नलकूप खनन करने निकलेगा क्या यही गड़बो नया छत्तीसगढ़ है या इसे विश्वसनीय छत्तीसगढ़ कहते थे।