24 HNBC News
24hnbc आज का पंचांग 11 नवंबर 2021,आज इस समय से लग रहा पंचक
Wednesday, 10 Nov 2021 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

24hnbc.com
समाचार - बिलासपुर
राष्ट्रीय मिति कार्तिक 20 शक संवत् 1943 कार्तिक शुक्ल अष्टमी, बृहस्पतिवार, विक्रम संवत् 2078, सौर कार्तिक मास प्रविष्टे 26, रवि उल्सानी 05, हिजरी 1443 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 11 नवंबर सन् 2021 ई॰।
सूर्य दक्षिणायन, दक्षिणगोल हेमन्त ऋतुः। राहुकाल अपराह्न 1 बजकर 30 मिनट से 3 बजे तक। अष्टमी तिथि अगले दिन सुबह 5 बजकर 52 मिनट तक उपरान्त नवमी तिथि का आरंभ श्रवण नक्षत्र अपराह्न 02 बजकर 59 मिनट तक उपरान्त धनिष्ठा नक्षत्र का आरंभ।
वृद्धि योग अगले दिन तड़के 04 बजकर 44 मिनट तक उपरांत ध्रुव योग का आरंभ, विष्टि करण सायं 06 बजकर 21 मिनट तक उपरान्त बालव करण का आरंभ। रात 2 बजकर 51 मिनट से पंचक आरंभ।
चंद्रमा अर्धरात्रोत्तर 2 बजकर 51 मिनट तक मकर उपरांत कुंभ राशि पर संचार करेगा।
आज के व्रत त्योहार : गोपाष्टमी, पुष्कर मेला प्रारंभ
सूर्योदय का समय 11 नवंबर 2021 : सुबह 6 बजकर 41 मिनट पर।
सूर्यास्त का समय 11 नवंबर 2021 : शाम 5 बजकर 29 मिनट पर।
आज का शुभ मुहूर्त 11 नवंबर 2021 :
 
अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11 बजकर 43 मिनट से 12 बजकर 27 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 1 बजकर 53 मिनट से 2 बजकर 36 मिनट तक रहेगा। निशीथ काल मध्‍यरात्रि 11 बजकर 39 मिनट से 12 बजकर 32 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 5 बजकर 19 मिनट से 5 बजकर 43 मिनट तक। अमृत काल अगले दिन सुबह 4 बजकर 32 मिनट से 6 बजकर 8 मिनट तक।
आज का अशुभ मुहूर्त 11 नवंबर 2021 :
राहुकाल दोपहर 03 बजे से 04 बजकर 30 मिनट तक। सुबह 09 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा। दोपहर 12 बजे से 01 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल रहेगा। दुर्मुहूर्त काल सुबह 10 बजकर 17 मिनट से 11 बजे तक फिर उसके बाद दोपहर में 2 बजकर 36 मिनट से 3 बजकर 20 मिनट तक रहेगा। भद्रा सुबह 6 बजकर 49 मिनट से शाम को 6 बजकर 15 मिनट तक। पंचक आधी रात के बाद 2 बजकर 52 मिनट से 6 बजकर 41 मिनट तक।
आज के उपाय : आज हल्‍दी के पानी से स्‍नान करें और गुड़ चने की दाल केले के पेड़ पर चढ़ाएं।