24 HNBC News
24hnbc चुनाव परिणामों ने भाजपा के शीर्ष नेतृत्व को डाला चिंता में
Tuesday, 09 Nov 2021 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

24hnbc.com
समाचार - बिलासपुर
बिलासपुर । हाल ही में हुए उपचुनाव के परिणाम एक रोचक तथ्यात्मक आंकड़े की ओर इशारा करते हैं। जहां कहीं भी कांग्रेस ने भाजपा को हराया वहां पर दोनों के बीच वोट प्रतिशत के आंकड़े में बड़ा अंतर है और जहां भाजपा से कांग्रेस हारी वहां पर दोनों के बीच संघर्ष कांटे का रहा उदाहरण के तौर पर हिमाचल प्रदेश में एक लोक सभा और 3 विधानसभा सीट पर कांग्रेस को 48.90 फ़ीसदी वोट मिला और बीजेपी को 28.5 इस तरह जीतने वाले दल और हारने वाले के बीच 20% का अंतर आ गया। महाराष्ट्र में 1 सीट कांग्रेस ने जीती वहां पर उसे 57.03% वोट मिले और हारने वाले बीजेपी को 35.06% वोट मिले इस तरह वोटों में प्रतिशत का अंतर 22 के लगभग है राजस्थान में कांग्रेस ने 2 सीटें जीती और उसे 35.51% वोट मिली हारने वाली भाजपा को 18.80% वोट मिली। अब बात करें मध्यप्रदेश की यहां पर एक लोक सभा 2 विधानसभा चुनाव हुए जिसमें से भाजपा ने लोकसभा विधानसभा का एक चुनाव जीता प्रदेश में भाजपा को 45.58% वोट मिला और कांग्रेस को 45.55 इस तरह हारने वाली स्थिति में भी कांग्रेस कांटे की टक्कर देती नजर आई इस आंकड़े से भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के माथे पर चिंता की लकीरें हैं।