24 HNBC News
24hnbc आज का पंचांग 10 नवंबर 2021
Tuesday, 09 Nov 2021 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

24hnbc.com
समाचार - बिलासपुर
राष्ट्रीय मिति कार्तिक 19 शक संवत् 1943, कार्तिक षष्ठी बुधवार विक्रम संवत् 2078। सौर कार्तिक मास प्रविष्टे 25, रवि-उल्सानी 04, हिजरी 1443 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 10 नवंबर सन् 2021 ई॰।
सूर्य दक्षिणायण, दक्षिण गोल, हेमन्तः ऋतुः। राहुकाल मध्याह्न 12 बजे से 01 बजकर 30 मिनट तक। षष्ठी तिथि प्रातः 08 बजकर 26 मिनट तक उपरान्त सप्तमी तिथि का आरंभ।
उत्तराषाढ़ नक्षत्र अपराह्न 03 बजकर 42 मिनट तक उपरांत श्रवण नक्षत्र का आरंभ, शूल योग प्रातः 09 बजकर 10 मिनट तक उपरान्त गण्ड योग का आरंभ तैतिल करण प्रातः 08 बजकर 26 मिनट तक उपरान्त विष्टि करण का आरंभ। चंद्रमा दिन रात मकर राशि पर संचार करेगा।
आज के व्रत त्योहार : सूर्य षष्ठी पर्व, दिया जाएगा अस्तगामी सूर्य को अर्घ्य
सूर्योदय का समय 10 नवंबर 2021 : सुबह 6 बजकर 40 मिनट पर।
सूर्यास्त का समय 10 नवंबर 2021 : शाम 5 बजकर 30 मिनट पर।
आज का शुभ मुहूर्त 10 नवंबर 2021 :
विजय मुहूर्त दोपहर 1 बजकर 53 मिनट से 2 बजकर 37 मिनट तक रहेगा। निशीथ काल मध्‍यरात्रि 11 बजकर 39 मिनट से 12 बजकर 32 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 5 बजकर 19 मिनट से 5 बजकर 43 मिनट तक। अमृत काल सुबह 9 बजकर 38 मिनट से 11 बजकर 9 मिनट तक। रवि योग सुबह 6 बजकर 40 मिनट से दोपहर 3 बजकर 42 मिनट तक। ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 55 मिनट से 5 बजकर 47 मिनट तक।
आज का अशुभ मुहूर्त 10 नवंबर 2021 :
राहुकाल दोपहर 12 बजे से 1 बजकर 30 मिनट तक। सुबह 7 बजकर 30 मिनट से 9 बजे तक यमगंड रहेगा। सुबह 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक गुलिक काल रहेगा। दुर्मुहूर्त काल सुबह 11 बजकर 43 मिनट से 12 बजकर 27 मिनट तक रहेगा।
आज के उपाय : सूर्य देव को जल में दूध और गुड़ मिलाकर अर्पित करें, आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें।