24 HNBC News
24hnbc जल जीवन मिशन के अंतर्गत 16 रिट्रोफिटिंग नल जल योजनाओं हेतु प्रशासकीय स्वीकृति जारी
Sunday, 07 Nov 2021 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

24hnbc.com
समाचार - बिलासपुर
बिलासपुर । जल जीवन मिशन अंतर्गत जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था उपलब्ध कराने के लिए 16 रेट्रोफिटिंग नल जल प्रदाय योजनाओं की प्रशासकीय स्वीकृति कलेक्टर एवं अध्यक्ष जिला स्वच्छता मिशन द्वारा जारी किया गया है।
 रेट्रोफिटिंग जल प्रदाय योजना अंतर्गत विकासखण्ड कोटा के ग्राम केन्दा (रामपुर) में 26.14 लाख रू., ग्राम करगीखुर्द में 37.84 लाख रू., ग्राम झिंगटपुर (मांझीपारा) में 39.94 लाख रू., ग्राम मझगांव (डिपरीपारा) में 28.59 लाख रू., ग्राम मझगांव (स्कूलपारा) में 27.74 लाख रू, ग्राम मझगांव (नवाडीह) में 23.12 लाख रू.,ग्राम डिण्डोल में 89.33 लाख रू. की प्रशासकीय स्वीकृति जारी की गई है। 
 इसी तरह विकासखण्ड बिल्हा के ग्राम पौंसरा (आवासपारा) में 48.30 लाख रू, पौंसरा (धुरीपारा) में 24.39 लाख रू., पौंसरा (बाजारपारा) में 27.66 लाख रू., पौंसरा (बनियाडीह) में 49.40 लाख रू., ग्राम पौंसरा (केकरापारा) में 49.95 लाख रू, पौंसरा (गोड़पारा) में 27.60 लाख रू, भरारी (नयापारा) में 47.10 लाख रू, मंजुरपहरी में 93.22 लाख रू, घोघरा में 60.50 लाख रू के योजनाओं की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। 
 कलेक्टर द्वारा इन सभी योजनाओं को समय सीमा में क्रियान्वित करने के निर्देश दिए गए है।