24 HNBC News
24hnbc (मध्य प्रदेश) दिवाली पर्व में पर्यावरण को बेहतर बनाने की पहल
Friday, 06 Nov 2020 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

 भोपाल/ उज्जैन :- केन्द्र शासन के आदेशानुसार वाहनों के बीमा हेतु प्रदूषण जांच आवश्यक कर दिये जाने के बाद पर्यावरण को बेहतर बनाने के लिये व वाहन मालिकों में जागरूकता लाने के लिये इंडियन ऑइल व नवोदया एनवायरनमेंटल सेफ़्टी सोल्यूशंस के सहयोग से लंगर पेट्रोल पंम्प पर अभियान का शुभारम्भ किया गया।

रविप्रकाश लंगर के अनुसार 2 पहिया वाहनों में प्रदूषण जांच मात्र 40 रूपये के भुगतान में की जावेगी। इंडियन ऑइल कार्पोरेशन द्वारा उज्जैन जिले में 14 पेट्रोल पम्पों पर विशेष इनामी योजना का भी शुभारम्भ लंगर पेट्रोल पंम्प पर किया गया। जिसके अंतर्गत 200 रुपये का एक्सट्रा प्रीमियम 2 पहिया वाहन, 250 रु सादा पेट्रोल, 800 रु का एक्सट्रा प्रीमियम 4 पहिया वाहन व 1000 रु सादा पेट्रोल की खरीदी पर कूपन दिया जायगा। जिसमें भाग्यशाली विजेता को ड्रा द्वारा इनाम दिया जाएगा। इसके अंतर्गत प्रथम भाग्यशाली विजेता को एलईडी टीवी, द्वितीय भाग्यशाली विजेता को मोबाईल फोन, वाशिंग मशीन, साथ ही प्रतिदिन 4 भाग्यशाली विजेताओं को 50 रूपये का पेट्रोल/एक्सट्रा प्रीमियम दिया जाएगा। यह योजना 5 नवम्बर से 31 दिसम्बर 2020 तक लागू रहेगी। कार्यक्रम के इस अवसर पर इंडियन ऑइल कार्पोरेशन के एरिया सेल्स आफिसर मनीष कुमार सिंह, गोल्डन पेट्रोल पम्प के संचालक फरहान खान व शहर के गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।