24hnbc आज भाईदूज भाई- बहन का त्योहार
Friday, 05 Nov 2021 18:00 pm
24 HNBC News
24hnbc.com
समाचार - बिलासपुर
पंच दिवसीय त्योहार दिवाली के पांचवें दिन भाई दूज का त्योहार मनाया जाता है। भैया दूज को यम द्वितीया भी कहा जाता है। इस दिन बहन अपने भाई का तिलक करके, उसकी लंबी उम्र की कामना करती हैं। मान्यता है कि कार्तिक शुक्ल पक्ष की द्वितिया तिथि को यमराज अपनी बहन यमुना के आग्रह पर उनके घर गए थे। यमुना को दिए गए वरदान स्वरूप ही इस त्योहार को मनाने की परंपरा शुरू हुई। इस साल यह त्योहार 6 नवंबर ( आज) को मनाया जाएगा।
भाई दूज के दिन विवाहित स्त्रियां अपने भाइयों को घर बुलाती हैं और उन्हें अपने हाथों से बना खाना खिलाती हैं। पूरे देश में भाई दूज का यह त्योहार बेहद ही धूमधाम से मनाया जाता है।