24hnbc आज का पंचांग 5 नवंबर 2021
Thursday, 04 Nov 2021 18:00 pm
24 HNBC News
24hnbc.com
समाचार - बिलासपुर
राष्ट्रीय मिति कार्तिक 14 शक संवत 1943, कार्तिक शुक्ल प्रतिपदा शुक्रवार विक्रम संवत 2078। सौर कार्तिक मास प्रविष्टे 20, रवि उल्लावल 29, हिजरी 1443 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 05 नवम्बर सन् 2021 ई०। सूर्य दक्षिणायन, दक्षिण गोल, हेमंत ऋतु।
राहुकाल पूर्वाह्न 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक। प्रतिपदा तिथि रात्रि 11 बजकर 15 मिनट तक उपरांत द्वितीया तिथि का आरंभ, विशाखा नक्षत्र अर्धरात्रोत्तर 02 बजकर 23 मिनट तक उपरांत अनुराधा नक्षत्र का आंरभ।
आयुष्मान योग प्रातः 07 बजकर 12 मिनट तक उपरांत सौभाग्य योग का आरंभ, किंस्तुघ्न करण अपराह्न 01 बजे तक उपरांत बालव करण का आरंभ। चंद्रमा रात्रि 09 बजकर 04 मिनट तक तुला उपरांत वृश्चिक राशि पर संचार करेगा।
आज के व्रत त्योहार – अन्नकूट- गोवर्धन पूजन, बलि-पूजा विश्वकर्मा दिवस (पंजाब)।
सूर्योदय का समय 05 नवंबर: सुबह 06 बजकर 36 मिनट पर
सूर्यास्त का समय 05 नवंबर: शाम 05 बजकर 33 मिनट पर
आज का शुभ मुहूर्त 05 नवंबर 2021 :
अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11 बजकर 43 मिनट से 12 बजकर 26 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 01 बजकर 54 मिनट से 02 बजकर 38 मिनट तक रहेगा। निशिथ काल मध्यरात्रि 11 बजकर 39 मिनट से 12 बजकर 31 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 05 बजकर 22 मिनट से 05 बजकर 46 मिनट तक रहेगा। अमृत काल शाम 06 बजकर 35 मिनट से 08 बजे तक। सर्वार्थ सिद्धि योग मध्यरात्रि 02 बजकर 23 मिनट से अगली सुबह 06 बजकर 37 मिनट तक।
आज का अशुभ मुहूर्त 05 नवंबर 2021 :
राहुकाल सुबह 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक। दोपहर 03 बजकर 30 मिनट से 04 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा। सुबह 07 बजकर 30 मिनट से 09 बजे तक गुलिक काल रहेगा। दुर्मुहूर्त काल सुबह 08 बजकर 47 मिनट से 09 बजकर 31 मिनट तक रहेगा इसके बाद दोपहर 12 बजकर 26 मिनट से 01 बजकर 10 मिनट तक।
आज के उपाय : गाय के गोबर से गोवर्धन बनाएं और अन्नकूट का भोग लगाएं।