24 HNBC News
24hnbc पंचाग आज का पंचाग
Friday, 06 Nov 2020 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

राष्ट्रीय मिति कार्तिक 16 शक संवत् 1942 कार्तिक कृष्णा षष्ठी शनिवार विक्रम संवत् 2077। सौर कार्तिक मास प्रविष्टे 22, रवि-उल्लावल 20, हिजरी 1442 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 07 नवम्बर सन् 2020 ई॰। सूर्य दक्षिणायण, दक्षिण गोल, हेमन्त ऋतु।

राहुकाल प्रातः 09 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक। षष्ठी तिथि प्रातः 07 बजकर 24 मिनट तक उपरांत सप्तमी तिथि का आरंभ, पुनर्वसु नक्षत्र प्रातः 08 बजकर 05 मिनट तक उपरांत पुष्य नक्षत्र का आरंभ।

शुभ योग अगले दिन तड़के 05 बजकर 19 मिनट तक उपरांत शुक्ल योग का आरंभ, वणिज करण प्रातः 07 बजकर 24 मिनट तक उपरांत बव करण का आरंभ। चंद्रमा दिन-रात कर्क राशि पर संचार करेगा।

सूर्योदय का समय दिल्‍ली 7 नवंबर : सुबह 06 बजकर 37 म‍िनट पर।

सूर्यास्त का समय दिल्‍ली 7 नवंबर : शाम 05 बजकर 31 मिनट पर।

आज का शुभ मुहूर्त :

अभिजीत मुहूर्त सुबह 11 बजकर 43 म‍िनट से 12 बजकर 26 म‍िनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 01 बजकर 54 मिनट से 02 बजकर 37 म‍िनट तक। निशीथ काल रात 11 बजकर 39 म‍िनट से 8 नवंबर रात 12 बजकर 31 मि‍नट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त :

राहुकाल सुबह 09 बजे से 10 बजकर 30 तक। गुल‍िक काल सुबह 06 बजे से 7 बजकर 30 म‍िनट तक। यमगंड दोपहर 01 बजकर 30 म‍िनट से 03 बजकर 30 तक।

आज का उपाय : पीपल में जल चढ़ाएं और काले त‍िल का दान करें।