24 HNBC News
24hnbc हाथियों के हमले से एसपी, उनकी पत्नी और वनकर्मी घायल
Tuesday, 02 Nov 2021 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

24hnbc.com
समाचार - गौरेला पेंड्रा मरवाही
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही । एसपी, उनकी पत्नी और वनकर्मियों पर हाथियों ने हमला कर दिया. जिससे सभी घायल हो गए. सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां से एसपी और उनकी पत्नी को बिलासपुर के अपोलो अस्पताल रेफर कर दिया गया है. जानकारी के मुताबिक हाथियों के लगातार गांव में मूवमेंट की सूचना मिलने पर एसपी त्रिलोक बंसल बुधवार शाम अपनी पत्नी, DFO संजय त्रिपाठी और अन्य वनकर्मियों के साथ हाथी देखने के लिए पहुंचे थे. इसी दौरान पेंड्रा रेंज के अमारू जंगल में हाथियों ने उन पर हमला कर दिया.
इस हमले में एसपी, उनकी पत्नी श्वेता बंसल और 4 वनकर्मी घायल हो गए. मरवाही डीएफओ संजय त्रिपाठी ने बताया कि एसपी बंसल पर मादा हथिनी ने हमला किया है. निरीक्षण के दौरान उनके साथ सिक्योरिटी गार्ड और अन्य पुलिसकर्मी भी थे, लेकिन हाथी हमले के बाद वह भाग निकले. उनका अभी तक कुछ पता नहीं है. फिलहाल बाकी घायलों का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है.