24 HNBC News
24hnbc मध्यम दर्जे की औद्योगिक इकाइयों पर कोयले का संकट, डॉ रमन सिंह का गोल मटोल जवाब
Sunday, 31 Oct 2021 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

24hnbc.com
समाचार - बिलासपुर
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने कोयले को केवल पावर सेक्टर के लिए देने से राज्य के छोटे उद्योगों को होने वाली परेशानी पर गोल मटोल जवाब दिया। पेट्रोल की बढ़ती कीमतों के प्रश्न पर पेट्रोलियम पदार्थों के अंतर्राष्ट्रीय मूल्यों के बढ़ने की बात कही शेष बढ़ती महंगाई पर भी जबाब न देते हुए छत्तीसगढ़ में 3 सालों में कांग्रेस के नेतृत्व में बढ़ रहे माफिया राज कांग्रेस कार्यकर्ताओं की आपसी गुटबाजी, मारपीट, किसानों की अपेक्षा, घोषणा पत्र के वादों को पूरा न कर पाना भूपेश बघेल द्वारा अपना पद बचाने के लिए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की आड़ जैसे आरोप लगाए। पूर्व मुख्यमंत्री आज बिलासपुर के पूर्व विधायक, मध्यप्रदेश शासन में रहे पूर्व मंत्री मूलचंद खंडेलवाल के आवास पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने गए थे।