24 HNBC News
24hnbc सावधानी  ही  बचाओ है , मिठाई  नहीं  मिलावट का  त्योहार  है  दीवाली  
Thursday, 05 Nov 2020 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

दीपावली का त्योहार नजदीक है, बस कुछ दिन का ही समय शेष बचा है। हर घर में इसकी तैयारियां जोरों पर हैं। घर व प्रतिष्ठानों में साफ- सफाई और सजावट के बाद बारी आती है मिठाइयों की खरीदारी की। त्योहार के अवसर पर भला कौन बिना मीठा के रह सकता है ऐसे में सेहत पर भी ध्यान देने की जरूरत होती है।  त्योहार पर बाजार में दुकानदारों से मिठाई खरीदने से पहले सावधानी बरतनी बहुत जरूरी है, नहीं तो ये मिठाई आपके त्योहार के रंग को फीका कर सकती हैं। मिठाई खाने से सेहत बिगड़ सकती है। इस लिए सेहत का ख्याल रखना जरूरी है। दीपावली पर मिलावट खोरी पर रोक लगाने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग की तरफ से छापेमारी कर सेंपल भरे की कार्य चल रहा है। 

क्या खाएं और क्या न खाएं

दीपावली पर्व पर मिठाई से भले ही पूरी तरह से परहेज न करें, लेकिन अधिक मात्रा में चिकनाई वाली मिठाई का सेवन करने से बचना चाहिए। इसके बदले छेने या दूध की बनी मिठाई का प्रयोग किया जा सकता है। त्योहार का मौसम आते ही खोवा के बजाए शहरों में सिंथेटिक के प्रयोग से कृत्रिम छेना, मावा और पनीर बनाया जाता है जो सेहत के लिए काफी खतरनाक होता है। लागत कम होने के कारण बिल्कुल असली जैसे लगने वाले इन दिनों सिंथेटिक मावा और अन्य उत्पाद की जमकर बिक्री हो रही है। दीपावली व छठ में बिक्री में वृद्धि होने की संभावना हैं। ऐसी स्थिति में सावधानी ही बचाव है।

दूध में मिलावट

दूध में मिलावट का खेल लगातार बढ़ता जा रहा है। मिलावटखोरी को पहचानने के लिए कई तरह के टेस्ट किए जाते हैं जो अलग-अलग तरह की मिलावट को पकड़ने के लिए होते हैं। दूध हर घर की जरूरत है, दूध हर कोई पीता है। दूध कब जहर बनकर आपके सामने आ रहा है। इस बात की आशंका हमेशा बनी रहती है। दूध में डिटरजेंट, पानी और सिंथेटिक, स्टार्च समेत कई ऐसी चीजें मिलाई जाती हैं, जो सेहत के लिए काफी खतरनाक होती हैं। 

इस तरह पहचानें मावे की मिलावट

नकली दूध तैयार किए गए मावे की पहचान करना आसान है। मावे में मिलावट की पहचान के लिए टिंचर आयोडीन डालने से अगर नीला हो जाए तो वह मिलावटी है। आप लोग उसके स्वाद और रंग से उसकी पहचान कर सकते हैं। मिलावटी या नकली मावे का स्वाद व रंग असली मावे से भिन्न और कुछ खराब महसूस होगा। मिलावटी मावे को उंगलियों में लेकर रगड़ेंगे तो उसमें चिकनापन नहीं होगा तो समझों वह नकली है।