24 HNBC News
24hnbc अतिरिक्त लाभ की नियत निजी स्कूलों को ऑफलाइन की तरफ ढकेल रही है
Thursday, 28 Oct 2021 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

24hnbc.com
 समाचार - बिलासपुर
बिलासपुर । पूरे प्रदेश में सरकारी स्कूलों में ऑफलाइन कक्षाएं शुरू हो गई हैं। किंतु निजी क्षेत्र के बड़े स्कूलों को ऑफलाइन कक्षा अब अच्छी नहीं लग रही है यही कारण है कि सीबीएससी के कई बड़े स्कूल इन दिनों हड़ताल पर हैं । छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में लगी याचिकाओं को पढ़ा जाए और उस पिटिशन में जिन स्कूलों ने अपने जवाब पेश किए संलग्न दस्तावेज बताते हैं कि इन स्कूलों की बैलेंस शीट कई करोड़ रुपए की हैं और बैलेंस शीट में सबसे कम खर्च की मद वेतन है। जब कोविड-19 के कारण स्कूल बंद थे तो बड़ी संख्या में शिक्षकों को नौकरी से हटाया भी गया ग्राउंड क्लीयरेंस, स्टाफ, ट्रांसपोर्ट, स्टाफ आया और मेल नर्स जैसे कर्मचारी तो समाप्त ही हो गए। इनके हटाने से स्कूल संचालित करने वाले कथित नो लॉस नो प्रॉफिट वाली संस्थाओं के उद्योगपति मालिकों को लाखों का अतिरिक्त फायदा हुआ और अब यही फायदा और अधिक बढ़े इस नियत से ऑफलाइन शिक्षा इन स्कूलों को अच्छी नहीं लग रही यही कारण है कि वे प्रदेश सरकार के सामने अपनी नई मांगों के साथ हड़ताल पर हैं।