24 HNBC News
24hnbc दंडित बंदी चमेली बाई की मृत्यु पर दंडाधिकारी जांच के दिए आदेश
Wednesday, 27 Oct 2021 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

24hnbc.com
समाचार - बिलासपुर
बिलासपुर । दंडित बंदी चमेली बाई हलवाई पति राजगोपाल हलवाई, उम्र लगभग 87 वर्ष, निवासी-पाड़ीमार, भदरापारा, बाल्को नगर, थाना बाल्को नगर जिला कोरबा, छत्तीसगढ़ की सिम्स बिलासपुर में उपचार के दौरान 7 अक्टूबर 2021 को रात्रि 10.08 बजे मृत्यु हो गई है। इस संबंध में जिला दंडाधिकारी बिलासपुर द्वारा जांच का आदेश दिया गया है। 
जांच के बिन्दुओं में- बंदी क्या जेल दाखिल होने के पूर्व से किसी बीमारी से पीड़ित था अथवा जेल दाखिल होने के पश्चात उसे बीमारी हुई? बंदी को किसी प्रकार की शारीरिक यातना तो नहीं दी गई? बंदी को उपचार के दौरान दी गई चिकित्सा पर्याप्त थी अथवा नहीं? चिकित्सा का ब्यौरा दिया जाये? बंदी की मृत्यु के क्या कारण हैं? अन्य मुद्दे जो जांच के दौरान सामयिक पाये जाये। इन बिन्दुओं के बारे में जिस किसी भी व्यक्ति को किसी भी प्रकार की जानकारी हो तो वह श्री अजीत पुजारी, डिप्टी कलेक्टर एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी के जिला कार्यालय बिलासपुर स्थित न्यायालय के कक्ष क्रमांक 26 में 11 नवम्बर 2021 तक प्रस्तुत कर सकते हैं।