24hnbc बजट की कमी और मुंह फुलाए विधायक, कैसे बनेगी स्मार्ट सिटी
Tuesday, 26 Oct 2021 18:00 pm
24 HNBC News
24hnbc.com
समाचार - बिलासपुर
बिलासपुर। नगर पालिक निगम बिलासपुर की सीमा रेखा का तो विस्तार हो गया किंतु निगम के सफाई हमले में मशीनों की बेहद कमी है। अभी के आंकड़े के अनुसार केवल 6 मशीनें हैं और वार्ड की संख्या 70 है इस क्रम से देखा जाए तो एक वार्ड को मशीन की इंतजार में 12 दिन काटने पड़ते हैं 12 दिनों के भीतर नालों में इतनी गंदगी आ जाती है कि 1 वार्ड की सफाई 3 दिन ले लेती है तो इंतजार के दिन 3 दिन और खींच जाते हैं और ऐसे में जब तक हर जोन को अलग से सफाई की मशीनों का पृथक पृथक सेट नहीं दिया जाएगा तब तक केवल कचरा उठाने से और सुबह सु मधुर गाना बजा कर घूमने से सफाई नहीं होने वाली नई मशीनों की जुगाड़ के लिए निगम में उत्तरदायी पद ने प्रयास भी किया राज्य सरकार को प्रस्ताव भी भेजा पर हासिल कुछ नहीं हुआ। दूसरी तरफ निगम की सीमा क्षेत्र के भीतर पांच विधायक जुड़े हुए हैं जिनमें से बिल्हा, तखतपुर, बेलतरा, मस्तूरी में से केवल बेलतरा में सत्ता पक्ष का विधायक है। और लाख प्रयास के बाद भी महापौर की तखतपुर विधायक के साथ पटरी नहीं बैठती इसका सबसे ताजा उदाहरण अभी हाल ही में हुआ एक रोड का भूमि पूजन है पूर्व में कार्यक्रम का समय 12:00 बजे था किंतु अचानक यह कार्यक्रम का समय 10:00 बजे का हो गया और केवल विधायक और पार्षद की उपस्थिति में भूमि पूजन भी ऐसे में बिल्हा क्षेत्र के विधायक नेता प्रतिपक्ष और बिलासपुर महापौर के बीच ट्विनिंग बेहतर दिखाई देती है। निगम के वे वार्ड जो निगम क्षेत्र में आते हैं उनमें नेता प्रतिपक्ष बिल्हा विधायक, महापौर बिलासपुर के साथ हमेशा नजर आते हैं ऐसे में यह कहना पड़ेगा कि सत्ता पक्ष के विधायकों का अपने ही पार्टी के महापौर के साथ सामंजस्य नहीं है तो एक ओर स्थानीय निकाय में बजट की कमी और दूसरी ओर जनप्रतिनिधियों के बीच गड़बड़ केमिस्ट्री शहर के विकास में अवरोध बन रही है।