24 HNBC News
24hnbc आज का पंचांग 26 अक्टूबर 2021
Monday, 25 Oct 2021 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

24hnbc. Com
समाचार - बिलासपुर
राष्ट्रीय मिति कार्तिक 04, शक संवत 1943, कार्तिक कृष्ण पंचमी, मंगलवार, विक्रम संवत 2078। सौर कार्तिक मास प्रविष्टे 10, रवि उल्लावल 19, हिजरी 1443 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 26 अक्टूबर 2021 ई०। सूर्य दक्षिणायन, दक्षिण गोल, हेमंत ऋतु।
राहुकाल अपराह्न 03 बजे से 04 बजकर 30 मिनट तक। पंचमी तिथि प्रातः 08 बजकर 25 मिनट तक उपरांत षष्ठी तिथि का आरंभ, आर्द्रा नक्षत्र सूर्योदय से लेकर अगले दिन प्रातः 07 बजकर 08 मिनट तक उपरांत पुनर्वसु नक्षत्र का आरंभ।
शिव योग अर्धरात्रोत्तर 01 बजकर 31 मिनट तक उपरांत सिद्ध योग का आरंभ, तैतिल करण प्रातः 08 बजकर 25 मिनट तक उपरांत वणिज करण का आरंभ। चंद्रमा दिन रात मिथुन राशि पर संचार करेगा।
सूर्योदय का समय 26 अक्टूबर 2021 : सुबह 06 बजकर 29 मिनट पर।
सूर्यास्त का समय 26 अक्टूबर 2021 : शाम 05 बजकर 41 मिनट पर।
आज का शुभ मुहूर्त 26 अक्टूबर 2021 :
अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11 बजकर 42 मिनट से 12 बजकर 27 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 01 बजकर 57 मिनट से 02 बजकर 42 मिनट तक रहेगा। निशीथ काल मध्य रात्रि 11 बजकर 40 मिनट से 12 बजकर 31 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 05 बजकर 30 मिनट से 05 बजकर 54 मिनट तक। अमृत काल रात्रि 07 बजकर 54 मिनट से 09 बजकर 42 मिनट तक रहेगा।
 
आज का अशुभ मुहूर्त 26 सितंबर 2021 :
राहुकाल दोपहर 03 बजे से 04 बजकर 30 मिनट तक। सुबह 09 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा। दोपहर 12 बजे से 01 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल रहेगा। दुर्मुहूर्त काल सुबह 08 बजकर 43 मिनट से 09 बजकर 28 मिनट तक रहेगा इसके बाद रात्रि 10 बजकर 48 मिनट से 11 बजकर 40 मिनट तक।
आज के उपाय : चमेली तेल में सिंदूर मिलाकर हनुमानजी का लेपन करें और तिलक लगाएं।