24hnbc सीएमओ ने अध्यक्ष के खिलाफ कराई एफआईआर अध्यक्ष ने मारपीट से किया इनकार
Friday, 22 Oct 2021 18:00 pm
24 HNBC News
24hnbc.com
समाचार - बिलासपुर/मल्हार
बिलासपुर/मल्हार । मल्हार नगर पंचायत के सीएमओ गिरीश चंद्रा ने संबंधित चौकी मल्हार में स्वयं पहुंचकर यह शिकायत दर्ज कराई कि उन्हें अपने कक्ष में अध्यक्ष महोदय ने बुलाया जहां वे अपने कुछ पार्षद साथियों के साथ बैठे थे और टेंडर विवाद को लेकर कमरा बंद कर उन्हें पीट दिया। वही अध्यक्ष अनिल कैवट ने कहा कि अधिकारी को कक्ष में बुलाया गया था कुछ चर्चा हुई मारपीट जैसी कोई बात नहीं हुई हालांकि गिरीश चंद्रा पूर्व में भी विवादित अधिकारी रहे हैं । सक्ति, सारागांव में भी पदस्थापना के दौरान उनकी शिकायतें हुई थी और उसी आधार पर तबादला भी हुआ। बिलासपुर मल्हार में उन्होंने जुलाई माह में ही कार्य प्रारंभ किया है मल्हार क्षेत्र के निर्वाचित जनप्रतिनिधि बताते हैं कि वार्डों में सफाई न होना सबसे बड़ी समस्या है काम बाटकर नहीं दिया जाता टेंडर नोटिस में अधिकारी अपने चहेतों को आगे बढ़ाता है और यही विवाद है।