24 HNBC News
24hnbc धार्मिक जुलूस को लेकर जिला प्रशासन पर लगा पक्षपात का आरोप
Tuesday, 19 Oct 2021 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

24hnbc.com
समाचार - समाचार
बिलासपुर। उसकी देन कमेटी की याचिका खारिज हो जाने के बाद भी मुस्लिम धर्मावलंबियों द्वारा निकाले गए जुलूस पर आज बजरंग दल विश्व हिंदू परिषद से जुड़े युवाओं ने कलेक्ट्रेट को घेरा और सीधे-सीधे जिला प्रशासन पर पक्षपातपूर्ण रवैया का आरोप लगाया। धरना प्रदर्शन पर बैठे युवाओं का कहना था कि जिला प्रशासन कल के जुलूस का स्वयं नेतृत्व कर रहा था यदि ऐसा नहीं था तो जिस जुलूस को जिला प्रशासन ने अनुमति ही नहीं दी उसी को संरक्षण देते हुए पूरे शहर में पुलिस के जवान क्यों घूमे, इस संबंध में नेतागण जिला प्रशासन को एक ज्ञापन देना चाहते थे और जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी ज्ञापन न लेने का बहाना बना रहे थे। बजरंग दल के नेताओं का कहना है कि नियम और कानून सबके लिए एक समान होना चाहिए। जब माननीय उच्च न्यायालय ने भी जुलूस निकालने की इजाजत नहीं थी तब मुस्लिम धर्म के मानने वालों ने जुलूस निकाला और जिला प्रशासन जिसे कानून व्यवस्था लागू करने के लिए रखा गया है वह अपने कर्तव्य पालन में विफल रहा। उल्टे वह स्वयं पूरे जुलूस के साथ घूमता रहा एक बार भी उन्होंने किसी भी स्थान पर जुलूस को समाप्त कराने की कोशिश नहीं की इससे स्पष्ट संदेश जाता है कि जिला प्रशासन विभिन्न धर्मों के बीच में किसी एक धर्म को स्वयं ही संरक्षण दे रहा है।