24hnbc आज का पंचांग 12 अक्टूबर 2021
Monday, 11 Oct 2021 18:00 pm
24 HNBC News
24hnbc.com
समाचार -
राष्ट्रीय मिति आश्विन 20, शक संवत 1943, आश्विन शुक्ल, सप्तमी, मंगलवार, विक्रम संवत् 2078। सौर आश्विन मास प्रविष्टे 27, रवि उल्लावल 05, हिजरी 1443 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 12 अक्टूबर 2021 ई०। सूर्य दक्षिणायन, दक्षिण गोल, शरद् ऋतु।
राहुकाल अपराह्न 03 बजे से 04 जकर 30 मिनट तक। सप्तमी तिथि रात्रि 09 बजकर 48 मिनट तक उपरांत अष्टमी तिथि का आरंभ, मूल नक्षत्र पूर्वाह्न 11 बजकर 26 मिनट तक उपरांत पूर्वाषाढ़ नक्षत्र का आरंभ।
शोभन योग प्रातः 08 बजकर 50 मिनट तक उपरांत अतिगण्ड योग का आरंभ, गर करण पूर्वाह्न 10 बजकर 50 मिनट तक उपरांत विष्टि करण का आरंभ। चंद्रमा दिन रात धनु राशि पर संचार करेगा।
आज के व्रत त्योहार – सरस्वती पूजन, भद्रकाली अवतार, गण्डमूल 11 बजकर 26 मिनट तक।
सूर्योदय का समय 12 अक्टूबर 2021 : सुबह 06 बजकर 20 मिनट पर।
सूर्यास्त का समय 12 अक्टूबर 2021 : शाम 05 बजकर 55 मिनट पर।
आज का शुभ मुहूर्त 12 अक्टूबर 2021 :
अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11 बजकर 44 मिनट से 12 बजकर 30 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 03 मिनट से 02 बजकर 49 मिनट तक रहेगा। निशीथ काल मध्यरात्रि 11 बजकर 43 मिनट से 12 बजकर 32 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 05 बजकर 43 मिनट से 06 बजकर 07 मिनट तक। अमृत काल अगली सुबह 05 बजकर 45 मिनट से 07 बजकर 16 मिनट तक रहेगा। रवि योग सुबह 06 बजकर 20 मिनट से 11 बजकर 27 मिनट तक।
आज का अशुभ मुहूर्त 12 अक्टूबर 2021 :
राहुकाल दोपहर 03 बजे से 04 बजकर 30 मिनट तक। सुबह 09 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा। दोपहर 12 बजे से 01 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल रहेगा। दुर्मुहूर्त काल सुबह 08 बजकर 39 मिनट से 09 बजकर 25 मिनट तक रहेगा इसके बाद रात्रि 10 बजकर 53 मिनट से 11 बजकर 43 मिनट तक। भद्रा काल रात्रि 09 बजकर 47 मिनट से अगली सुबह 06 बजकर 21 मिनट तक।
आज के उपाय : दुर्गा सप्तशती के मध्यम चरित्र का पाठ करें, कन्या पूजन करें।