24hnbc भगवा ध्वज के अपमान से आहत हिंदू समाज दुर्ग करेगा 12 अक्टूबर को आक्रोश रैली
Sunday, 10 Oct 2021 18:00 pm
24 HNBC News
24hnbc.com
समाचार - दुर्ग
दुर्ग । कवर्धा में सनातन धर्म के गौरव के प्रतीक भगवा ध्वज के अपमान और हिंदुओं पर निरंतर हो रहे अत्याचार से आहत हिंदू समाज ने 12 अक्टूबर दिन मंगलवार को दुर्ग मे हिंदी भवन के सामने में आक्रोश रैली द्वारा विरोध प्रकट किया जाएगा। इस विरोध का आयोजन विश्व हिंदू परिषद द्वारा किया जा रहा है इस रैली में हिंदू समाज द्वारा हिंदू समाज के सभी संगठनों और संत समाज को शामिल होने का आह्वान किया गया है।