24 HNBC News
24hnbc यूपीएससी परीक्षा आयोजन के संबंध में बैठक
Thursday, 07 Oct 2021 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

24hnbc.com
समाचार- बिलासपुर
बिलासपुर । संघ लोक सेवा आयोग नई दिल्ली द्वारा सिविल सेवायें (प्रारंभिक) परीक्षा 10 अक्टूबर 2021 रविवार को दो सत्रों में प्रातः 9ः30 बजे से 11ः30 बजे तक दोपहर 2ः30 बजे से शाम 4ः30 बजे तक होगी। इस परीक्षा में बिलासपुर के 24 केन्द्रों में लगभग 8168 परीक्षार्थी शामिल हांेगे। जिसकी तैयारी के लिये संयुक्त कलेक्टर एवं नोडल अधिकारी अवधराम टंडन ने सभी केन्द्राध्यक्षों और सम्बन्धित निरीक्षण अधिकारियों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहरी उमेश कश्यप ने भी सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में आवश्यक निर्देश बैठक में दिए।
परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए कंट्रोल रूम स्थापित
 जिले में परीक्षा के सुचारू रूप से संचालन के लिए जिला कार्यालय बिलासपुर के कक्ष क्र. 25 में कंट्रोल रूम स्थापित गया है। जहां का दूरभाष क्रमांक 07752-223643 है। श्री बैजुलाल कवर, सहायक अधीक्षक भू-अभिलेख, भू-अभिलेख शाखा, जिला कार्यालय बिलासपुर मो.नं. 96302-06982 को कंट्रोल रूम का प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है।