24 HNBC News
24hnbc राज्य के स्थापना दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालयों में आयोजित होंगे एक दिवसीय कार्यक्रम
Monday, 04 Oct 2021 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

24hnbc.com
समाचार - बिलासपुर
बिलासपुर । राज्य शासन के निर्णय अनुसार छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस के अवसर पर 1 नवम्बर 2021 को जिला मुख्यालयों में एक दिवसीय कार्यक्रम आयेाजित किये जाएंगे।
 छत्तीसगढ़ शासन सामान्य प्रशासन द्वारा जारी दिशा निर्देश अनुसार कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न विकास विभाग की विभागीय प्रदर्शनी का आयोजन किया जाए। जिसमें विभिन्न विभागों में विशेष उपलब्धियों को विशेष रूप से प्रदर्शित की जाए। राज्य शासन के विभिन्न विभागों की महत्वपूर्ण योजनाओं एवं सफल परियोजनाओं का प्रदर्शन किया जाए। विगत वर्षाें की उपलब्धियों को भी प्रदर्शित की जाए। जिला स्तर पर स्थानीय कलाकारों के द्वारा 1 नवम्बर 2021 को एक दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाए। सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन शालीन होना चाहिए। किसी प्रकार का अभ्रद प्रदर्शन न हो यह सुनिश्चित किया जाए। 
 राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर 1 नवम्बर 2021 को जिला मुख्यालयों के समस्त शासकीय भवनों में रात्रि को रोशनी की जाएगी। शासन के कल्याणकारी योजनाओं, हितग्राही मूलक योजनाओ से लाभान्वित किया जाएगा। जिला स्तर पर होने वाले कार्यक्रमों में मंत्री, संसदीय सचिव को अतिथि के रूप में उपस्थित होंगे।