24 HNBC News
24hnbc आज का पंचांग 5 अक्टूबर 2021
Monday, 04 Oct 2021 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

24hnbc.com
समाचार -
राष्ट्रीय मिति आश्विन 13, शक संवत् 1943, आश्विनी, कृष्ण चतुर्दशी, मंगलवार, विक्रम संवत् 2078। सौर आश्विन मास प्रविष्टे 20, सफ़र 27, हिजरी 1443 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 05 अक्टूबर 2021 ई०। सूर्य दक्षिणायण, उत्तर गोल, शरद् ऋतु।
राहुकाल अपराह्न 03 बजे से 04 बजकर 30 मिनट तक। चतुर्दशी तिथि सायं 07 बजकर 05 मिनट तक उपरांत अमावस्या तिथि का आरंभ, उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र अर्धरात्रोत्तर 01 बजकर 10 मिनट तक उपरांत हस्त नक्षत्र का आरंभ।
शुक्ल योग पूर्वाह्न 11 बजकर 34 मिनट तक तक उपरांत ब्रह्म योग का आरंभ, विष्टि करण प्रातः 08 बजकर 06 मिनट तक उपरांत नाग करण का आरंभ। चंद्रमा प्रातः 08 बजकर 17 मिनट तक सिंह उपरांत कन्या राशि पर संचार करेगा।
आज के व्रत त्योहार – शस्त्र विष, दुर्घटनादि (अपमृत्यु) से मृतक का श्राद्ध।
सूर्योदय का समय 5 अक्टूबर 2021 : सुबह 06 बजकर 16 मिनट पर।
सूर्यास्त का समय 5 अक्टूबर 2021 : शाम 06 बजकर 02 मिनट पर।
आज का शुभ मुहूर्त 5 अक्टूबर 2021 :
अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11 बजकर 46 मिनट से 12 बजकर 33 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 07 मिनट से 02 बजकर 54 मिनट तक रहेगा। निशिथ काल मध्‍यरात्रि 11 बजकर 45 मिनट से 12 बजकर 34 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 05 बजकर 51 मिनट से 06 बजकर 15 मिनट तक। अमृत काल शाम 06 बजकर 24 मिनट से 07 बजकर 54 मिनट तक रहेगा।
आज का अशुभ मुहूर्त 5 अक्टूबर 2021 :
राहुकाल दोपहर 03 बजे से 04 बजकर 30 मिनट तक। सुबह 09 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा। दोपहर 12 बजे से 01 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल रहेगा। दुर्मुहूर्त काल सुबह 08 बजकर 37 मिनट से 09 बजकर 24 मिनट तक रहेगा इसके बाद रात्रि 10 बजकर 56 मिनट से 11 बजकर 45 मिनट तक। भद्राकाल सुबह 06 बजकर 16 मिनट से 08 बजकर 08 मिनट तक।
आज के उपाय : सुंदरकांड का पाठ कीजिए।