24 HNBC News
24hnbc सजावट के आड़ में फैलाई गंदगी ऐतिहातन लगी धारा 144
Sunday, 03 Oct 2021 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

24hnbc.com
समाचार - कवर्धा
बिलासपुर । प्रदेश में इन दिनों ऐसी शक्तियां कार्यशील हैं जो समाज में वैमनस्य भड़काने का मौका ढूंढते ही रहते हैं या इसे इस तरह समझे की जानबूझकर ऐसी स्थिति पैदा की जाती है कि समाज के दो अलग-अलग समुदाय आपस में भिड़े जाएं इसी नीति के तहत कवर्धा नगर के लोहारा चौक पर दो समुदाय के युवा आपस में उलझ गए बताया जाता है कि त्योहारों का मौसम नजदीक आ गया है इसी माह नवरात्रि और ईद मिलादउननबी के त्यौहार हैं दोनों पर्व को लेकर अलग अलग संगठन चाक चौराहों पर सजावट करना चाहते हैं इसी क्रम में एक समुदाय के युवाओं ने दूसरे समुदाय का बिजली खंभे पर लगा झंडा उतार कर ऊपर से ही फेंक दिया
बस इतना मौका अन्य के लिए पर्याप्त था देखते ही देखते दो गुटों के बीच लाठी तब्बल और गालियों का बौछार आ गया देखते ही देखते पूरे नगर का माहौल तनाव भरा हो गया कलेक्टर ने तत्काल धारा 144 लागू की है संवेदनशील चौराहों पर पुलिस बल तैनात है पुलिस के आला अधिकारी कवर्धा में कैंप कर रहे हैं और अभी तक माहौल तनावपूर्ण किंतु नियंत्रण में है उपद्रवियों की धरपकड़ की तैयारी है।