24 HNBC News
24hnbc आज का पंचांग 2 अक्टूबर 2021
Friday, 01 Oct 2021 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

24hnbc.com
समाचार - बिलासपुर
राष्ट्रीय मिति आश्विन 10, शक संवत् 1943, आश्विनी, कृष्ण एकादशी, शनिवार, विक्रम संवत् 2078। सौर आश्विन मास प्रविष्टे 17, सफ़र 24, हिजरी 1443 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 02 अक्टूबर 2021 ई०। सूर्य दक्षिणायण, उत्तर गोल, शरद् ऋतु।
राहुकाल प्रातः 09 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक। एकादशी तिथि रात्रि 11 बजकर 11 मिनट तक उपरांत द्वादशी तिथि का आरंभ, आश्लेषा नक्षत्र अर्धरात्रोत्तर 03 बजकर 35 मिनट तक उपरांत मघा नक्षत्र का आरंभ।
सिद्ध योग सायं 05 बजकर 46 मिनट तक उपरांत साध्य योग का आरंभ, बव करण पूर्वाह्न 11 बजकर 08 मिनट तक उपरांत कौलव करण का आरंभ। चंद्रमा अर्धरात्रोत्तर 03 बजकर 35 मिनट तक कर्क उपरांत सिंह राशि पर संचार करेगा।
आज के व्रत त्योहार – इंदिरा एकादशी व्रत, महात्मा गांधी जयंती, एकादशी का श्राद्ध।
सूर्योदय का समय 02 अक्टूबर 2021 : सुबह 05 बजकर 58 मिनट पर।
सूर्यास्त का समय 02 अक्टूबर 2021 : शाम 06 बजकर 41 मिनट पर।
आज का शुभ मुहूर्त 02 अक्टूबर 2021 :
अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11 बजकर 46 मिनट से 12 बजकर 34 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 09 मिनट से 02 बजकर 56 मिनट तक रहेगा। निशीथ काल मध्य रात्रि 11 बजकर 46 मिनट से 12 बजकर 35 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 05 बजकर 54 मिनट से 06 बजकर 18 मिनट तक। अमृत काल मध्य रात्रि 01 बजकर 57 मिनट से 03 बजकर 35 मिनट तक रहेगा।
आज का अशुभ मुहूर्त 02 अक्टूबर 2021 :
राहुकाल सुबह 09 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक। दोपहर 01 बजकर 30 मिनट से 03 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा। सुबह 06 बजे से 07 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल रहेगा। दुर्मुहूर्त काल सुबह 06 बजकर 15 मिनट से 07 बजकर 49 मिनट तक।
आज के उपाय :भगवान विष्णु की पूजा करें, पितरों का ध्यान कीजिए।