24 HNBC News
24hnbc बेरोजगारों से नौकरी के नाम पर लाखों की ठगी आरोपी लापता
Friday, 01 Oct 2021 00:00 am
24 HNBC News

24 HNBC News

24hnbc.com
समाचार - महासमुंद
 महासमुंद । जिला के ब​​​​​सना, सांवरा एवं सरायपाली थाना क्षेत्र मे रेलवे में नौकरी दिलवाने के नाम पर बरोजगारों से 21 लाख 60 हजार रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। ठग ने बेरोजगारों को दिल्ली के मेट्रो में नौकरी का फर्जी नियुक्ति पत्र भी दे दिया, जिसके आधार पर जब ये बेरोजगार दिल्ली गये तो उन्हे एक माह तक ठग के द्वारा इधर-उधर घुमाया गया। उसके बाद बेरोजगारों का कोलकाता ट्रांसफर हो गया है कह इन्हें दिल्ली से वापस भेज दिया गया, जिसके बाद बेरोजगारो को ठगी का अहसास हुआ। वहीं, जब बेरोजगारों ने पैसा वापस लेने के लिए दवाब डाला तो ठग इन्हें घुमाता रहा। बेरोजगार जहां अपना पैसा वापस दिलाने के साथ उचित कार्रवाई की मांग कर रहे है। वहीं पुलिस के आला अधिकारी शिकायत संज्ञान मे आने की बात करते हुए कार्रवाई की बात कह रहे हैं।