24 HNBC News
24hnbc 1 अक्टूबर को अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान समारोह
Wednesday, 29 Sep 2021 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

24hnbc.com
समाचार - बिलासपुर
बिलासपुर । अन्र्तराष्ट्रीय वृद्वजन दिवस के अवसर पर वरिष्ठ नागरिक सम्मान समारोह का आयोजन 1 अक्टूबर 2021 को चांटापारा स्थित राम मंदिर के सभा गृह मे किया जायेगा। आयोजन के प्रथम चरण में प्रातः 9 से 12 बजे तक पंजीयन, स्वास्थ्य परीक्षण, योगा एवं गायन का कार्यक्रम तथा दोपहर 12 बजे से 1 बजे तक वरिष्ठ नागरिकों को वित्तीय संरक्षण, माता-पिता एवं भरण पोषण तथा कल्याण अधिनियम 2007 के संबंध में विशेषज्ञों द्वारा जानकारी दी जाएगी। 
 कार्यक्रम के द्वितीय चरण में दोपहर 1 बजे से अतिथियों का आगमन, स्वागत एवं उद्घाटन पश्चात खेलकूद विजेताओं तथा विभिन्न क्षेत्र में कार्य करने वाले वरिष्ठ नागरिकों को पुरूस्कार एवं आत्मीय सम्मान, चिन्हांकित वरिष्ठजनों को सहायक उपकरण का वितरण एवं वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान किया जायेगा।