24 HNBC News
24hnbc गांधी जयंती के अवसर पर मद्य निषेध सप्ताह एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
Wednesday, 29 Sep 2021 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

24hnbc.com
समाचार - बिलासपुर
      
बिलासपुर । समाज कल्याण, विभाग बिलासपुर द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर 2 अक्टूबर 2021 से 8 अक्टूबर 2021 तक मद्यनिषेध सप्ताह मनाया जायेगा। इस दौरान नशे के विरुद्ध जन-जागरूकता लाने के लिये विभिन्न कार्यक्रम किये जायेंगे। विभागीय कलाकारों द्वारा नशापान की रोकथाम के लिये अपनी कला के माध्यम से जागरूकता लाई जायेगी। नशामुक्ति से संबंधित बैनर, पोस्टर लगाये जायेंगे और पम्फलेट वितरण के साथ-साथ दीवारों पर लेखन तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से सभी विकासखंडों में मद्यपान के विरुद्ध व्यापक प्रचार प्रसार किया जायेगा।