24 HNBC News
24hnbc आज का पंचांग 30 स‍ितंबर 2021
Wednesday, 29 Sep 2021 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

24hnbc.com
समाचार -
राष्ट्रीय मिति आश्विन 08, शक संवत् 1943, आश्विनी, कृष्ण नवमी, बृहस्पतिवार, विक्रम संवत् 2078। सौर आश्विन मास प्रविष्टे 15, सफ़र 22, हिजरी 1443 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 30 सितम्बर 2021 ई०। सूर्य दक्षिणायण, उत्तर गोल, शरद् ऋतु।
राहुकाल अपराह्न 01 बजकर 30 मिनट से 03 बजे तक। नवमी तिथि रात्रि 10 बजकर 09 मिनट तक उपरांत दशमी तिथि का आरंभ, पुनर्वसु नक्षत्र अर्धरात्रोत्तर 01 बजकर 33 मिनट तक उपरांत पुष्य नक्षत्र का आरंभ।
परिधि योग सायं 06 बजकर 52 मिनट तक उपरांत शिव योग का आरंभ, तैतिल करण प्रातः 09 बजकर 20 मिनट तक उपरांत वणिज करण का आरंभ। चंद्रमा सायं 07 बजकर 05 मिनट तक मिथुन उपरांत कर्क राशि पर संचार करेगा।
आज के व्रत त्योहार – नवमी का श्राद्ध मातृ-नवमी।
सूर्योदय का समय 30 सितंबर 2021: सुबह 06 बजकर 13 मिनट पर
सूर्यास्त का समय 30 सितंबर 2021: शाम 06 बजकर 08 मिनट पर
आज का शुभ मुहूर्त 30 सितंबर 2021 :
अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11 बजकर 47 मिनट से 12 बजकर 35 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 10 मिनट से 02 बजकर 58 मिनट तक रहेगा। निशिथ काल मध्‍यरात्रि 11 बजकर 47 मिनट से 12 बजकर 35 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 05 बजकर 56 मिनट से 06 बजकर 20 मिनट तक। अमृत काल रात्रि 10 बजकर 57 मिनट से मध्‍यरात्रि 12 बजकर 41 मिनट तक। सर्वार्थ सिद्धि योग पूरे दिन रहेगा। अमृत सिद्धि योग और गुरु पुष्य योग मध्‍यरात्रि 01 बजकर 33 मिनट से अगली सुबह 06 बजकर 44 मिनट तक रहेगा।
आज का अशुभ मुहूर्त 30 सितंबर 2021 :
राहुकाल दोपहर 01 बजकर 30 मिनट से 03 बजे तक। सुबह 06 बजे से 07 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा। सुबह 09 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल रहेगा। दुर्मुहूर्त काल सुबह 10 बजकर 12 मिनट से 10 बजकर 59 मिनट तक। इसके बाद दोपहर 02 बजकर 58 मिनट से 03 बजकर 45 मिनट तक।
आज के उपायः केसर या हल्दी का तिलक लगाएं। माता के चरण स्पर्श करके आशीर्वाद लें।