24hnbc कांग्रेस के दोनों नेता को बिलासपुर विधायक हैं आत्मीय, यह बात क्यों नहीं समझता बिलासपुर संगठन खेमा
Monday, 27 Sep 2021 00:00 am
24 HNBC News
24hnbc.com
समाचार - बिलासपुर
बिलासपुर। रायपुर स्थित सुदर्शन संस्थान ने पूरीपीठ के जगतगुरु आचार्य निश्चलानंद सरस्वती इन दिनों पधारे हैं। राजनीति और धर्म गुरुओं का नाता सदा का है क्योंकि सनातन धर्म में तो धर्म आधारित राजनीति का ही बोलबाला बताया जाता है लिहाजा छत्तीसगढ़ की सत्ता गुरु के चरणों में नतमस्तक है। हर बड़ा नेता छत्तीसगढ़ के कल्याण के लिए शंकराचार्य से आशीर्वाद ले रहा है, ऐसा बताया जाता है यह तो आशीर्वाद लेने वाला ही जाने की कितना आशीर्वाद छत्तीसगढ़ के कल्याण के लिए है और कितना व्यक्तिगत है। शंकराचार्य के सामने उपस्थित तीन लोग जो छत्तीसगढ़ के राजनीति के धूरी हैं एक फोटो में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के आजू-बाजू टीएस बाबा और शैलेश पांडे बैठे हुए हैं उसके बाद एक अन्य फोटो जो बिलासपुर में सर्वाधिक प्रसारित हुई उसमें मंत्री टीएस सिंह देव और बिलासपुर विधायक शैलेश पांडे जगतगुरु के वचनों का श्रवण करते हुए नजर आ रहे हैं।
एक अन्य फोटो दोनों का यज्ञ में आहुति देते हुए भी है कार्यक्रम पूर्ण रूप से धार्मिक चल रहा है किंतु वर्तमान में छत्तीसगढ़ राज्य की राजनैतिक खबरों के चलते यह पूरा माहौल राजनीतिक हो गया है कुछ ही दिन पूर्व बिलासपुर विधायक को डीसीसी ने 6 वर्ष के लिए पार्टी से निष्कासित करने की अनुशंसा की इसके बाद हड़कंप मचा क्योंकि विधायक पांडे को टीएस गूट का माना जाता है। इस फोटो में विधायक जी कि जो आत्मीयता मुख्यमंत्री श्री बघेल से दिखाई दे रही है उतनी ही आत्मीयता सिंह देव से भी दिखाई देती है लगता है कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के बीच बिलासपुर विधायक समान रूप से आत्मीय हैं, ऐसे में बिलासपुर का संगठन खेमा अपने शालीन सौम्य विधायक से क्यों खुन्नस रखता है यह समझ ही नहीं आता।