24 HNBC News
24hnbc कार्य स्थल पर दुर्घटना से हुई श्रमिक की मौत निर्माण कार्य बताया जाता है अवैध
Friday, 24 Sep 2021 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

24hnbc.com
समाचार - बिलासपुर
बिलासपुर । सिरगिट्टी क्षेत्र के गोविंद नगर वार्ड क्रमांक 11 में एक निर्माणाधीन मकान में टाइल्स लगानेेे के दौरान हुई दुर्घटना में एक लेबर सूरज रजक की मौत हो गई, और दो अन्य श्रमिक घायल हुए जिन्हें इलाज के लिए आर बी हॉस्पिटल बिलासपुर में भर्ती किया गया पुलिस के बताए अनुसार घटना 24 सितंबर की है लगभग 3:30 बजे सूरज रजक और अन्य दो चेहली पर चढ़कर दीवाल में टाइल्स लगा रहे थे उसी दौरान सूरज रजक पिता तुलाराम उम्र 32 वर्ष ऊंचाई से गिरा इस घटना में दो अन्य लेबर को भी चोट आई बताया जाता है कि निर्माणाधीन मकान का विधिवत नक्शा पास नहीं हुआ है और यह मकान सुंदर सिंह ठाकुर का बताया जाता है। सुंदर सिंह ठाकुर की पत्नी केसरी इंगोले सिरगिट्टी नगर पंचायत की पूर्व अध्यक्ष है निजी अस्पताल में श्रमिकों का इलाज हुआ जिसे सिर पर चोट लगी है उसकी मृत्युु हो गई पंचनामा कार्यवाही के बाद जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कार्यवाही चल रही थी निर्माण स्थल पर बिना सुरक्षा उपकरणों के श्रमिकों से काम लेनेेे के कारण इस दुर्घटना पर आहत श्रमिकों का बयान लेने श्रम विभाग के अधिकारी ने भी निर्देेश दिए ।